नियोजित शिक्षक का संकल्प बिहार में 2003 से अमली जामा पहनाया गया। नियमित शिक्षक की नियुक्ति बंद कर कम पैसा अधिक काम की लालसा में नियोजित शिक्षकों की बहाली प्रारम्भ किया गया। शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है इसका भ्रम टूट गया आधुनिक परिपेक्ष्य में समाज ही शिक्षक का मार्गदर्शक होता है। समाज और शिक्षक में दूरी बढ़ती गई। दूरी बढ़ने का बहुत से कारण है समाज को विद्यालय के कार्यालय में प्रवेश दे दिया गया। प्रतेक कार्य में समाज का महत्व बढ़ा दी गई। शिक्षक समाज के सहमति के बिना अपना वेतन पाना भी दुशभर हो गया।
RTE में समाज का कद उच्चा कर दिया गया। बच्चो को आंख दिखाने का अधिकार भी शिक्षक से छीन ली गई। बच्चे के इच्छा के अनुरूप ही शिक्षा का स्वरूप बना दिया गया परन्तु इस के अनुरूप शिक्षकों को प्रशिक्षित नही किया गया। काम के अनुरूप न सम्मान न वेतन दिया गया। सरकार ने अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए शिक्षक दूरी बना रही समाज को और हवा दिया गया। शिक्षकों के प्रति सरकार ने खूब प्रचार प्रसार कर समाज में बाहबाही हासिल किया। शिक्षकों को खूब जलील प्रताड़ित किया जाता रहा है। समाज भी इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने लगा और अमली जामा पहनाने में सफल हो गया। शिक्षक को सुनने समझने वाला कोई नही बचा है। विभिन्न जगहों पर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए नियोजित शिक्षकों पर बहुत भरास निकाल करते हैं। चुनावी सभा के साथ साथ सदन में भी नियोजित शिक्षकों को ऐसी की तैसी करने में कोई कमी महसूस नही करते हैं। स्वाभाविक है जब मुख्यमंत्री ही शिक्षकों के प्रति दुष्प्रचार करेंगे तो समाज उससे एक दो कदम अवश्य आगे रहेगा। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा नियोजित शिक्षकों के प्रति बोली गई कुछ वाक्य:-
1. नियोजित हो नियोजित की तरह रहो
2. सड़क से उठा कर शिक्षक बना दिए
3. दिल्ली पंजाब में मजदूरी करते फिरते
4. बताए क्या सेंस है शिक्षक दिवस के दिन प्रदर्शन कर रहे हो
5. औकात में रहो फिर सड़क पे ला देंगे
6. अरे ये नियोजित वाले है
7. कहां से कहां पहुंचा दिए
8. हम ही दिए हैं हम ही देंगे
9. कैसे कैसे वकील रखें थे क्या हुआ
10. आदि आदि
हमारी हुकूमत ही हमारे खिलाफ जहर उगल रहा हो तो क्या समाज पीछे रहेगा नही रहेगा साहब। शिक्षक और समाज को एक दूसरे के आमने सामने खड़ा करने वाला कोई और नही हमारे सुशासन बाबू ही हैं। शिक्षक के प्रति नफरत की आग बुझाने वाला कोई नही बढ़ाने वाले की कोई कमी नही है। समाज के लोगों द्वारा शिक्षकों से दूरी बनने के कुछ कारण:-
1. पढ़े लिखे परिवार के लोगों को नियोजित भी नही बन पाना
2. शिक्षा पर विशेष समुदाय के आधिपत्य का समाप्त हो जाना
3. पहले अधिकांश शिक्षक एक विशेष समुदाय से ही बनते थे
4. गरीब मजदूर के बच्चे को विद्यालय आने से बालमजूदर की कमी
5. पेट भरने के लिए बच्चे मालिक के द्वार नही विद्यालय के द्वार की ओर अग्रसर
6. अन्य आदि कारण
शिक्षक और समाज एक दूसरे का पूरक हैं दोनों को एक दूसरे के प्रति समर्पित होने से समाज का कल्याण होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें