आज हम यह बात करने का प्रयास कर रहे हैं कि शिक्षा में हमारा समाज इतना आगे बढ़ रहा है या कितना पीछे जा रहा है। यह एक बहुत ही जटिल और जटिल प्रश्न है की शिक्षा में हम आगे बढ़ रहे हैं या पीछे की ओर लौट रहे हैं यानी पिछड़ते जा रहे हैं।
यह एक यक्ष प्रश्न है की पीछा छोड़ने के बजाय हमेशा आगे ही रहता है। इसकी शुरुआत कहां से की जाए यह भी एक प्रश्न ही है। कहीं न कहीं से शुरुआत तो करनी ही होगी। मैं जो भी बता रहा हूं यह मेरी अपनी अनुभव है जिसे मैंने विगत 10 से 12 वर्षों तक देख रहा हूं सुन रहा हूं उसी का विस्तार रूप लिखने का एक प्रयास कर रहा हूं। मैं चाहता हूं आज प्राइमरी से शुरुआत किया जाय। शिक्षा की शुरुआत मां के गर्भ से प्रारंभ होकर मृत्यु उपरांत चलते रहती है। इस धरती पर अवतरित होने के उपरांत परिवार से शिक्षा के प्रारंभ होती है पुनः आंगनवाड़ी केंद्र प्राथमिक विद्यालय से शुरुआत होने के बाद विभिन्न विद्यालयों से गुजरते हुए आप अपनी मंजिल या ताउम्र शिक्षा ग्रहण करते हैं। मैं विषय से विषयांतर ना हो जाऊं इसलिए आज लौट आता हूं प्राथमिक शिक्षा या प्राथमिक विद्यालय कि अपनी अनुभव बताता हूं।
प्राथमिक विद्यालय: -प्राथमिक विद्यालय का तात्पर्य जहां वर्ग एक से वर्ग 5 तक की पठन-पाठन होती है. सरकारी दावे से इतर मैं अपना अनुभव बता रहा हूं। मैं यह जानता हूं की आप में से बहुत कम इस दर्द को महसूस कर सकते हैं। आप दोषी हमें ही ठहराएंगे। मैं जानता हूं शिक्षा नाम सुनते ही आपकी रोंगटे खड़े हो जाते हैं आप किसी का सुनना नहीं चाहते अगर आपके परिवार में कोई शिक्षक हो या आप किसी शिक्षक के काफी नजदीक हो तो शायद यह दर्द महसूस कर सकते हैं।
आप बखूबी जानते हैं अधिकांश प्राथमिक विद्यालय में 2 वर्ग कक्ष होते हैं और यह भी जानते हैं कि वहां पढ़ाई वर्ग 1 से वर्ग 5 तक की होती है यानी कि वर्ग कक्ष दो और वर्ग 5 कुछ समझे आप आप इस दर्द को अनुभव कीजिए 2 वर्ग कक्ष में कैसे 5 कक्षाएं लगती होगी। इसका सीधा मतलब है की दो ही वर्ग कक्ष में पांचों कक्षाएं संचालित होती होगी या होती है।
वर्ग कक्ष की स्थिति,:-2 वर्ग कक्ष में कैसे 5 कक्षाएं लगती होगी यह अनुभव आप अपने नजदीकी किसी भी प्राथमिक विद्यालय में आकर देख सकते हैं. आप विद्यालय केवल और केवल एक बार सकारात्मक दृष्टिकोण लेकर देखने जाए. फिर आपको यह एहसास हो जाएगा की शिक्षा प्रदान करना क्या इतना भी सरल जितना आप अनुमान लगाते हैं जितना आप उम्मीद पालते हैं.
सरकार की घोषणाएं और हकीकत में बहुत अंतर है। सरकारी दावे और जमीनी हकीकत में जमीन आसमान का फर्क है ।
दोषी कौन: -विद्यालय में वर्ग कक्ष नहीं है इसके लिए कौन दोषी हैं। क्या शिक्षक अपने बूते वर्ग कक्ष निर्माण कर सकते हैं बिल्कुल नहीं कर सकते उनकी आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वह भवन निर्माण करा सकें। अधिकांश प्राथमिक विद्यालय में भवन निर्माण के लिए भूमि ही नहीं इसके लिए कौन दोषी। आप एक लाइन में सभी चीज के लिए शिक्षक को ही दोषी मानते हैं क्या यह न्याय उचित है वर्क कक्ष या भूमि उपलब्धता के लिए जवाबदेही कैसे शिक्षक हो सकता है।
पठन-पाठन की स्थिति: -आप जानते हैं अधिकांश प्राथमिक विद्यालय में केवल और केवल 2 शिक्षक ही कार्यरत हैं जिनमें एक विद्यालय प्रधान होते हैं और दूसरा शिक्षक होते हैं यहां भी वही विकट स्थिति है 2 शिक्षक में 5 वर्ग का संचालन कैसे किया जा सकता है इसके लिए कौन दोषी. शिक्षकों की योग्यता पर हमेशा प्रश्न चिन्ह लगाया जाता है हमेशा शिक्षक को ही टारगेट पर लिया जाता है जानते हैं क्यों क्योंकि यह सबसे सरल काम है। अपनी विवेक बुद्धि को जागृत कीजिए और आप जिसे 5 सालों के लिए सरकार में चुनते हैं उनसे पूछिए कि आपने शिक्षकों को कितना संसाधन उपलब्ध करवाया है आखिर हमारे प्राथमिक विद्यालय में वर्ग कक्ष एवं शिक्षकों की कमी क्यों हैं। यह बात अगर आप अनुभव करते हैं तो शिक्षकों को दोष देना बंद कर आप अपने सरकार से प्रश्न पूछना प्रारंभ कर देंगे एक बार प्रश्न पूछना प्रारंभ तो कीजिए देखिएगा सब अच्छा होने लगेगा। हमें जहां प्रश्न पूछना चाहिए वहां हम चुप होते हैं यहां नहीं कुछ बोलना चाहिए वहां सब कुछ बोलतें हैं। सही जगह और सही समय पर नहीं बोलने से आपकी समस्या का समाधान नहीं होगा।
प्रधानमंत्री पोषण योजना:-
आप यह जानते हैं सभी विद्यालय में भोजन दिया जाता है आपको यह भी पता है इसके लिए प्राथमिक विद्यालय में प्रति छात्र लगभग ₹5 की राशि निर्धारित है। चावल सरकार द्वारा दिया जाता है आपको पता है चावल की बोरी में 50 kg होनी चाहिए लेकिन इस बोरी में रहता कितना है यह सभी जानते हैं कि चावल की बोरी में 50 kg चावल नहीं होते हैं फिर भी सभी चुप है। मुंह खोलने का दंड मिलने के भय से चुप रहते हैं। इनके ऊपर बहुत से पदाधिकारियों का दबाव होता है। जानते हैं ये शिक्षक अपना मुंह क्यों नहीं खोलते हैं जिस दिन ये शिक्षक अपनी मुंह खोलेंगे उसी दिन लपेटे में ले लिए जाएंगे।
आप अपने घर पर कभी ना कभी 10,20, 100 लोगों के लिए भोज का आयोजन किया होगा। कितने आदमी इस कार्य में लगे रहते हैं आप महीनों से इसकी तैयारी करते हैं आप कितनी परेशान रहते हैं और विद्यालय में प्रतिदिन यह कार्य किया जाता है। दो ही शिक्षक भोजन बनवाएं या पढ़ाने का कार्य करें आखिर करे तो करे क्या शुरुआत कहां से की जाए। शिक्षक भी अच्छा करने का प्रयास अवश्य करते हैं लेकिन विडंबना है हमारी कार्य पद्धति इतनी जटिल है कि कुछ कमी रह जाती हैं। इसी का प्रचार प्रसार किया जाता है। शहज आप सोच सकते हैं बढ़ती महंगाई में ₹5 में कैसा भोजन तैयार किया जा सकता है। यह शिक्षक महान है की इसी प्रकार उन गरीब कमजोर पिछड़े वर्ग के बच्चों को दो अक्षर ज्ञान के साथ-साथ पका पकाया भोजन उपलब्ध करवा दी जाती है।
गैर शैक्षणिक कार्य:-
शैक्षणिक कार्य के अलावा शिक्षक अन्य कार्य में भी जबरन लगा दिए जाते हैं। चुनाव कार्य प्रारंभ होते हैं शिक्षकों की भूमिका बढ़ जाती है। चुनाव की अधिसूचना जारी होने से लेकर चुनाव समाप्त कर शिक्षकों को जबरन लगा दिया जाता है। ईवीएम सीलिंग का कार्य हो चुनाव प्रशिक्षण चुनाव मतगणना इत्यादि सभी कार्य के लिए शिक्षक लगे रहते हैं। शिक्षकों की वेतन बढ़ोतरी की बात हो या अन्य सुख सुविधाओं की बात है तो शिक्षक अयोग्य घोषित कर दिया जाता है। लेकिन चुनाव जनगणना बीएलओ पशु गणना इत्यादि अन्य गैर शैक्षणिक कार्य में इन्हीं शिक्षकों को शाबाशी दी जाती है कि शिक्षक के बलबूते यह कार्य संपन्न हो गया।
बढ़ती महंगाई से जूझते हुए शिक्षक अपनी समस्या को दरकिनार कर अपनी जीवकोपार्जन के लिए कम वेतन पर भी अपना सर्वस्व योगदान देते हैं। मैं एक बार सरकार से अनुरोध करना चाहता हूं कि किसी प्रकार के चुनाव जनगणना या अन्य गैर शैक्षणिक बिना शिक्षक के करवा देख ले इससे उन्हें यह अनुभव प्राप्त होगा कि शिक्षक योग्य हैं या अयोग्य।
हमारी सरकार की यह नीति रही कि काम के वक्त यह शिक्षक योग्य हो जाते हैं काबिले तारीफ हो जाते हैं। कार्य संपन्न होते हैं यही शिक्षक निकम्मा कामचोर कैसे हो जाते हैं।
अभिभावकों की स्थिति: -
सरकारी विद्यालय में आने वाले बच्चों के अभिभावक क्या कभी ड्रेस देखते हैं बिल्कुल नहीं देखते हैं बच्चे को ड्रेस है या नहीं इससे कोई मतलब रहता है. अगर ड्रेस उपलब्ध है तो वह साफ है या गंदा है प्रेस किया हुआ है या नहीं किया हुआ है इससे कोई मतलब नहीं होता है। अधिकांश बच्चों के पास ड्रेस होता ही नहीं है। जो ड्रेस पहन कर के आते हैं वह भी गंदा होते हैं यहां अभिभावक ध्यान नहीं देते।
प्रत्येक बैग में पुस्तक उत्तर पुस्तिका पेंसिल कलम हो या ना हो इससे अभिभावक को कोई मतलब नहीं होता है। छात्रों को आवश्यक पुस्तक एवं उत्तर पुस्तिकाओं की कमी होती है। सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि या तो समय पर नहीं दी जाती है और दी जाती है तो अभिभावक द्वारा सही सदुपयोग नहीं किया जाता है।
बच्चे विद्यालय आते हैं या रास्ते से ही लौट जाते हैं या रास्ते में ही कहीं खेलने में मशगुल हो जाते हैं इससे भी अभिभावक को कोई मतलब नहीं होता है। विद्यालय में क्या पढ़ाई हो रही है पढ़ाई नहीं हो रही है तो क्यों नहीं हो रही है इन सब से अभिभावक दूरी बनाए रखते हैं।
मैं जो अनुभव कर रहा हूं कि अभिभावकों को केवल और केवल भरपेट भोजन और सरकार द्वारा मिलने वाले राशि से मतलब है। आप भी देखे होंगे कोई भी अभिभावक विद्यालय पढ़ाई खोजने के लिए नहीं आते उनके बच्चों को किसी प्रकार की राशि से भोजन से किसी कारण से वंचित होना पड़ता है इस परिस्थिति में अभिभावक दौड़े दौड़े विद्यालय के अपनी आपबीती सुनाते हैं।
विद्यालय में संचालित विभिन्न योजनाएं पठन-पाठन में बाधा उत्पन्न करती है। आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगे तो कॉमेंट्स एवं शेयर करना ना भूले इससे आगे अगले पोस्ट में लिखूंगा तब तक के लिए धन्यवाद!
Hello friends
Today we are trying to talk about how much our society is progressing or going backward in education. It is a very complex and complex question that in education we are moving forward or going backwards i.e. going backward.
It is a question that instead of being chased, it always stays ahead. Where to start it is also a question. You have to start from somewhere. Whatever I am telling, this is my own experience, which I have been watching and listening for the last 10 to 12 years, I am trying to write a detail form of that. I want to start with primary today. Education starts from the mother's womb and continues after death. After descending on this earth, education starts from the family, again starting from Anganwadi center primary school, after passing through different schools, you get your destination or lifelong education. I come back today so that I don't deviate from the subject, I will tell my experience of primary education or primary school.
Primary School:-Primary school means where there is education from class one to class 5. I am telling my experience apart from the official claim. I know very few of you can feel this pain. You will blame us. I know your hair goes up when you hear the name education, you do not want to listen to anyone, if there is a teacher in your family or you are very close to a teacher, then maybe you can feel this pain.
You know very well that most of the primary schools have 2 class rooms and also know that there the education is from class 1 to class 5 i.e. class room two and class 5 understand something, you feel this pain 2 class rooms How will 5 classes take place? It simply means that in the same two class room all the five classes will be conducted or are there.
Situation of class room:- You can see this experience by visiting any primary school near you. You visit the school only and only once with a positive attitude. Then you will realize that imparting education is as easy as you anticipate than you anticipate.
There is a big difference between the announcements of the government and the reality. There is a difference between the government claims and the ground reality.
Who is to blame: - Who is to blame for there is no class room in the school. Can teachers build class rooms on their own, they cannot at all, their financial condition is not strong enough that they can get the building constructed. Who is to blame for not having land for building construction in most of the primary schools? You blame the teacher for everything in one line, is this justice fair, how can a teacher be accountable for work room or land availability.
Reading situation: - You know, in most of the primary schools only and only 2 teachers are working in which one is the head of the school and the other is the teacher. Who is to blame for this? There is always a question mark on the qualification of teachers, always the teacher is taken on the target, know why because it is the simplest work. Awaken your conscience and ask those whom you choose in the government for 5 years, how much resources you have provided to the teachers, why there is a shortage of class rooms and teachers in our primary school. If you feel this, then by stopping blaming the teachers, you will start asking questions to your government, once you start asking questions, you will see that everything will be fine. Where we should ask questions, there we are silent, here we should not say anything, there we speak everything. Not speaking at the right place and at the right time will not solve your problem.
Prime Minister's Nutrition Scheme:-
You know that food is provided in all schools. You also know that for this an amount of about ₹ 5 is fixed per student in primary school. Rice is given by the government, you know that there should be 50 kg in a sack of rice, but how much remains in this sack, everyone knows that there is no 50 kg of rice in a sack of rice, yet everyone is silent. They remain silent for fear of being punished for opening their mouths. There is a lot of pressure on them. Do you know why these teachers do not open their mouths, the day these teachers open their mouths, they will be taken under wraps.
You must have organized a banquet for 10, 20, 100 people at your home sometime or the other. How many people are engaged in this work, you prepare for it for months, how much trouble are you and this work is done every day in the school. If only two teachers make food or do the work of teaching, then after all, what should be done from where to start. Teachers also try to do well, but the irony is that our method of work is so complicated that some shortcomings remain. This is what is promoted. You can imagine what kind of food can be prepared for ₹ 5 in rising inflation. This teacher is great that in the same way, cooked food is provided to those poor weak backward class children along with two alphabets of knowledge.
Non-academic work:-
Apart from academic work, teachers are also forced to do other work. Election work begins, the role of teachers increases. From the issuance of the notification of the election to the termination of the election, the teachers are forcibly imposed. Be it the work of EVM sealing, election training, election counting etc. Teachers are engaged for all the work. Whether it is a matter of salary hike of teachers or other amenities, then the teacher is disqualified. But in other non-academic work like election census, BLO, animal census, etc., these teachers are commended that this work has been completed on the strength of the teacher.
Fighting with rising inflation, teachers ignore their problem and contribute their all to earn their living even on low wages. I would like to request the government once that any kind of election, census or other non-teaching without teachers, should be seen, so that they will get the experience that teachers are qualified or unqualified.
It has been the policy of our government that at the time of work, these teachers become qualified and they are appreciated. Tasks are completed, this is how teachers become useless doodles.
Status of Parents:-
Parents of children coming to government school, never see the dress, do not see at all whether the child has a dress or not, it makes any sense. It doesn't matter if the dress is available, whether it is clean or dirty, pressed or not. Most of the kids don't even have a dress. Those who come wearing the dress are also dirty, here the parents do not pay attention.
It does not matter to the parent whether each bag has a book, answer book, pencil pen or not. Students lack necessary books and answer sheets. The amount given by the government is either not given on time and if given, it is not utilized properly by the guardian.
Children come to school or return on the way or get busy playing somewhere on the way, even this does not make any sense to the parent. What is being studied in school is not being studied, so why is it not happening, parents keep distance from all this.
What I am experiencing is that parents are only concerned with the food and the amount received by the government. You must have also seen that no parent comes to school to find education, their children have to be deprived of any amount of food due to some reason, in this situation the parents run and narrate their ordeal to the school.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें