यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 8 जून 2020

नियोजित शिक्षकों की दशा एवं दिशा

                         मैं बिहार हूं
  • मेरी हुकूमत ने नियोजन प्रारूप मेरी जमी पर वर्ष 2003 से अवतरित किया। मुझे (बिहार) भी लगा चलो तिनके को सहारा मिल गया। मेरी बहुत से विद्यालय शिक्षकों के अभाव में मरणासन्न अवस्था में पहुंच गई थी, जिसे प्राण देने के लिए नियोजित आ चुके थे लेकिन इनकी दीनता पर बड़ी ही दया आती थी। हुकूमत ने इन्हे कहीं का नहीं छोड़ा न घर का न घाट का। इन्हें साल के 12 महीने में 11 माह का मजदूरी 1500 प्रतिमाह मानदेय के रूप में दिया जाता था। एक माह की मजदूरी ग्रीष्मा अवकाश के नाम पर नही दिया जाता था और एक जबरदस्त शर्त थी प्रतिवर्ष पंचायत से रिनुअल कराना पड़ता था। ये सब लीला 2005 तक चली। उसके बाद सत्ता के गलियारों में परिवर्तन हुआ और क्रमबद्ध तरीके से कुछ कुछ सुधार होते गया।
            वर्ष 2003 से 2005 तक का दर्द
उस वक्त इनका नाम रखा गया शिक्षा मित्र। नाम से ही दर्द महसूस हो जाता है अगर आप थोड़ा भी भावुक इंसान हो। शिक्षा मित्र को कुछ लोग मुखिया मित्र व अन्य नाम से भी पुकारा जाता था। इनके विद्यालय जाने से शिक्षक विहीन चल रहे विद्यालय को शिक्षा मित्र के रूप में शिक्षक मिला। विद्यालय में चहल पहल प्रारम्भ हो गई। समाज में संदेश पहुंच गया और बच्चे की लड़खड़ाती कदम विद्यालय के चौखट पर आने लगें। विद्यालय प्रांग बच्चो की आवाज से गूंज उठा। हमारी हुकूमत ने बच्चो को विद्यालय की ओर आकर्षित करने के लिए अनाज के रूप में गेहूं दिया करती थी। इस लोभ से भी गरीब मजदूर अपने बच्चो को विद्यालय की रुख अख्तियार करवाया। ये मेरे (बिहार) लिए कुछ खुशी की बात थी। पूरी खुशी इसलिए नही की अभी भी क्षमता से बहुत कम शिक्षक का नियोजन हुआ था।
              गरीब मजदूर असहाय के बच्चो के लिए नियोजित शिक्षक मसीहा बन गए क्योंकि इससे पहले शिक्षक समाज के कुछ गिने चुने वर्ग से बनते थे और जातिवाद व अन्य कारण से समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों के बच्चे विद्यालय पहुंच नही रहे थे या किसी तरह पहुंच भी जाते तो बहुत ही संघर्ष करते हुए साक्षर बन पाते थे। बच्चे को भी तरह तरह से शोषण प्रताड़ना सहना पड़ता था। नियोजित शिक्षकों को विद्यालय में आने से इस युग की लगभग समाप्ति हो गई क्योंकि नियोजन में सभी वर्ग से शिक्षक बने और पूर्व की धारणा को बहुत हद तक दूर करने में सफलता प्राप्त कर ली गई।
               शिक्षा मित्र को भी विभिन्न स्तर पर संघर्ष करना पड़ा रह था। विद्यालय में पहले से नियुक्त नियमित शिक्षक की मानसिकता को बदला नही जा सकता था समझौता किया जा सकता था। शिक्षा मित्र के आते ही नियमित शिक्षक हाकिम बन बैठे। पढ़ाने के साथ साथ विभाग द्वारा मांगी जाने वाले रिपोर्ट में भी धीरे धीरे हाथ बटाना शुरू किया। प्रारम्भ में नियमित शिक्षक इनको अपने इर्द गिर्द सटने नही दे रहे थे। नियोजित शिक्षक विभिन्न स्तर पर संघर्ष कर रही थी अपनी नियोजन स्थाई कराने के लिए हुकूमत से पंगा ले रहे थे। गरीब मजदूर के बच्चे को शिक्षित करने के लिए समाज के कुछ लोग से भी दंगल चल रहा था और विद्यालय में एक छत्र राज जमाए नियमित शिक्षक से भी मनमुटाव के साथ जूझना पड़ रहा था।
                 जैसे पांचों अंगुली बराबर नही होती ठीक उसी प्रकार सभी शिक्षा मित्र में काबिलियत भी नही थी यह पूर्ण सच्चाई है लेकिन सभी नही कुछ के कारण समाज में नियोजित की बदनामी शुरू हो गई जो आज तक है और लगता है जब तक श्रृष्टि रहेगी ये बदनामी का दाग नही हटने वाला है। ज्यादा बदनाम वैसे लोग करते थे जिनके परिवार या रिश्तेदार में किसी कारण से नियोजन नही हो पाया। मुझे (बिहार) यह आज तक समझ नहीं आया कि अन्य विभाग में भी बहुत से लोग अयोग्य है। समाज के लोग भी अपने कर्तव्य का पालन नही करते हैं देश के खिलाफ बोलते हैं देश के विकाश में मदद नही करते। देश की सम्पदा को क्षति पहुंचाते अन्य तरह से देश की विकाश के बाधा उत्पन करते हैं तो आप भी तो अयोग्य हुए। लेकिन देश के प्रति अपनी अयोग्यता पर आज तक कोई भी हाय तौबा नही मचाया लेकिन हुकूमत की अदूरदर्शिता और गलत सिस्टम के कारण कुछ अयोग्य नियोजित हो गए तो त्राहिमाम मच गया। यह विचार किया जाना चाहिए जो सिस्टम की लूप लाइन का इस्तेमाल कर आ गए तो लूप लाइन बनाने वाले पर शिकंजा कसा जाए। कुछ सही तरीके से लेकिन कार्य करने में असक्षम है उन्हें प्रशिक्षण दे सक्षम बनाया जा सकता है।
                    शेष अंक के साथ मै राकेश कुमार
                    +2 शिक्षक उपस्थित हूंगा
                    धन्यवाद्।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शिक्षा के गिरते स्तर जिम्मेदार कौन Who is responsible for the falling level of education

नमस्कार दोस्तों आज हम यह बात करने का प्रयास कर रहे हैं कि शिक्षा में हमारा समाज इतना आगे बढ़ रहा है या कितना पीछे जा रहा है। यह ...