यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 28 जून 2020

जीवन

           जीवन                                                      नव जीवन अंकुर लेगा
मात दे संक्रमण होगा सूर्योदय
कुछ पल इंतजार तो कर
मिटेगा अंधेरा छटेगा बादल
दौड़ेगी भागेगी सरपट जिंदगी
जीवन हर नया प्राण मिलेगा
थाह लेता मुश्किल महामारी
लेने दो हो भयहीन सावधान देंगे पटकनी
नकर आत्मविश्वास कम जीतेंगे
नव जीवन अंकुर लेगा।                                                               life                                                          New life will sprout
 Outbreak will be sunrise
 Wait a moment
 The darkness will be clouded
 Run galloping life will run
 Life will get new life
 Fathom takes hard epidemic
 Let it be fearless, you will give a toss
 Confidence will win less
 New life will sprout

घर में रहें सुरक्षित रहें

कोरोना संक्रमण के दौर में अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए सरकार के निर्देशों को सख्ती से पालन करना चाहिए। अपनी जीवन के साथ साथ अपने नाते रिश्तेदार का भी जीवन सुरक्षित रहेगा। सबसे पहले सोशल डिस्टेंस का पालन करना है। समय समय पर हाथ को सेनिटाइज करते रहना चाहिए। घर में हैं तो हैंड वाश साबुन इत्यादि का प्रयोग करें। मुंह नाक को गमछा से ढके या मास्क का प्रयोग करें। सबसे उपयुक्त मास्क एन 9५ है। मैंने लॉक डाउन का पालन करते हुए खाली समय में विभिन्न एजेंसियों द्वारा covid 1९ से संबंधित ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता में भाग लिया जिसके परिणामस्वरूप मुझे ईमेल से निम्न प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। आप सब भी घर में रहें सुरक्षित रहें।                        
Stay home stay safe                                         In order to keep oneself safe during the Corona transition, the government's instructions must be strictly followed.  Along with your life, life of your relative will also be safe.  The first is to follow social distance.  The hands should be sanitized from time to time.  If you are at home, use hand wash soap etc.  Mouth or nose covered with a skull or use a mask.  The most suitable mask is N95.  I participated in online quiz competition related to covid 1 ९ by various agencies in free time following lock down which resulted in the following certificate from me by email.  All of you also stay at home be safe.https://rakesh1984pusa.blogspot.com/2020/06/blog-post.html?m=1

teacher's life in bihar

I am a employed teacher from Bihar.  I teach children with all honesty and integrity.  My duties are not given due attention by the government which leads to financial constraints.  My salary is paid very less according to work.  The most difficult time is not getting salary.  I have to struggle in many places in my life.  Ration shop owners do not lend their salary on more days.  Family members are not able to get proper treatment due to lack of money in case of any pregnancy, I request all of you to read my thoughts on this platform.मैं बिहार का एक नियोजित शिक्षक हूं। मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा से बच्चो को पढ़ाता हूं। मेरी कर्तव्यों पर सरकार द्वारा उचित ध्यान नही दिया जाता है जिससे आर्थिक रूप से तंगी का सामना करना पड़ता है। मेरी वेतन कार्य के अनुरूप बहुत कम दिया जाता है। सबसे ज्यादा मुश्किल समय पर वेतन नही मिलने हो होता है। मुझे अपने जीवन में कई जगहों पर संघर्ष करना पड़ता है। वेतन अधिक दिनों पर मिलने से राशन की दुकान वाले उधार नही देते हैं। परिवार के सदस्यों को कोई भी विमारी होने पर पैसे के अभाव में समुचित इलाज नही हो पाता है आप सभी से विनती है मेरे विचार को इस प्लेटफॉर्म पर पढ़े।

रविवार, 21 जून 2020

प्रवासी

मैं प्रवासी नही वासी हूं
भारत वाशी हूं
बिहार वाशी हूं
मेहनत मजदूर हूं
अमीरों की शान
गरीबों का रोजगार
जीवकोपार्जन का नामी हूं
रोज़ी रोटी की तलाश
आधा अधूरा पगार
दुत्कार का पैग़ाम
दुःख दर्द कष्ट का साथी हूं
उत्पादक
निर्माणकर्ता सुंदरता
गाली लात जूता
गले का हार भागी हूं
अल्ट्टालिका
खिलखिलाता
मुस्कुराहट चका चौंध
दुनिया बदनसीबी हूं
खुशबूदार लजीज
हाथों से परोशा
पेट तरसा पांव थका
फिसला न प्लेट थामी हूं
फैंसी ड्रेस क्या
ब्रांड गुजरता
मेरे बदन को छू
मजाल क्या दिल लगी हूं
सफर सुहाना
सामान्य मेरा
बदबू गंदगी भूखे प्यासे
नंगे पाव
तपती सड़के
भूखे पेट
मन प्यासा
नंगा बदन आगे बढ़ते
कर्म का हारा
बदहाल फटेहाल आर्थिक तंगी
नसीब का मारा
चले जा रहे हैं चले जा रहे हैं
रोने वाले रोते चीखते
सत्ता के गलियारों को धिक्कारते
चिलचिलाती धूप गर्मी
सहते शरीर निकलते पसीना
दम तोड़ती गरीब मजदूर असहाय
दम तोड़ती विकाश की हकीकत
दम तोड़ती सारे वादे दावे आगे बढ़ता बदन
अपने ही देश
अपने ही राज्य
अपने ही सरकार
अपने ही लोग
अपने ही नाते रिश्तेदार
सुना था मुसीबत का सहारा
सब व्यर्थ सब झूठी
कोई नही अपना कोई नही अपना
दर्द पूछता है दुःख धिक्कराता है
कैसे अपने
सब अपना
तो प्रवासी कैसा तो प्रवासी कैसा
पूछता हूं मैं प्रवासी कैसा
साक्ष्य हैं नदी नाले
गली सड़के
खून से लथपथ राह
पेड़ों की छाव से पूछो
कष्ट की कहानी
टूटी फूटी किस्मत वाले
साईकिल ठेला रिक्सा
बैल गाड़ी को खींचता
हिम्मती बेटा
उन नौनिहालों को खड़खड़ाती
सूटकेश की पहिया
सोया है संसार सोया है सत्ता
जागा है मां के हाथ
जागा है मां के पैर
जागा है सूटकेश का चक्का
ममता खींच रही भविष्य के पालनहार
जागरूक कर्मठ बेटी ज्योति
जीते जी पितृ ऋण से मुक्त
बीमार पिता नाबालिक बेटी
हौंसला बुलंद
कर्मठ इरादा
कराहती व्यवस्ता इंतजाम
धत्ता बताती ले आया
पिता को लाध
गुरु के गाऊ
मैथिल कोकिल के आंगन
शर्मिंदगी शर्मा गई
बधाई का मान बढ़ा
सम्मान का साथ बढ़ा
पुरस्कार का पुण्य मिला
ज्योति का प्रकाश फैला
अपने घर विमुख हुआ
बचपन की करतूत याद आया
विद्यालय से भागा
प्रदेश गया
महामारी का तांडव
संक्रमण का रौद्र रूप
प्राण बचाने का संकट
विद्यालय का भागा वापस आया
शरण मिला 14 दिन रुका
मिला मान और सम्मान
अपनी मिट्टी की ताजी हवा
खूसनुवा मौहल
मिला अपना परिवार मिला संसार
अपनी मिट्टी से लूंगा काम
अपनी मिट्टी में जिऊंगा मरूंगा
यही अपना संस्कार यही अपना संस्कार
पूछता है विचार
पूछता है व्यवहार
पूछता है बिहार
पूछता है हिंदुस्तान
मैं कैसे बना प्रवासी
मैं प्रवासी नही वाशी हूं

शनिवार, 13 जून 2020

नियोजित शिक्षक और समाज

बिहार की धरती शिक्षा के क्षेत्र में प्राचीन काल से अपनी परचम लहराने का काम किया है। भारतीय इतिहास में बिहार की गौरव गाथा पल्लवित पुष्पित होते रहा है। इस कड़ी में बुद्ध महावीर चाणक्य आर्यभट्ट आदि को जब तक सृष्टि रहेगी तब तक भुलाए भुला नही जा सकता है। भारत की आजादी के बाद रामधारी सिंह दिनकर फणीश्वर नाथ रेणु राहुल सांकृत्यायन आदि भी स्मरण शक्ति को शक्ति प्रदान करते रहते हैं। इस धरोहर विरासत को समेटते हुए वर्तमान की दुनिया काफी अंधकार से भड़ा पड़ा है।
              नियोजित शिक्षक का संकल्प बिहार में 2003 से अमली जामा पहनाया गया। नियमित शिक्षक की नियुक्ति बंद कर कम पैसा अधिक काम की लालसा में नियोजित शिक्षकों की बहाली प्रारम्भ किया गया। शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है इसका भ्रम टूट गया आधुनिक परिपेक्ष्य में समाज ही शिक्षक का मार्गदर्शक होता है। समाज और शिक्षक में दूरी बढ़ती गई। दूरी बढ़ने का बहुत से कारण है समाज को विद्यालय के कार्यालय में प्रवेश दे दिया गया। प्रतेक कार्य में समाज का महत्व बढ़ा दी गई। शिक्षक समाज के सहमति के बिना अपना वेतन पाना भी दुशभर हो गया।
RTE में समाज का कद उच्चा कर दिया गया। बच्चो को आंख दिखाने का अधिकार भी शिक्षक से छीन ली गई। बच्चे के इच्छा के अनुरूप ही शिक्षा का स्वरूप बना दिया गया परन्तु इस के अनुरूप शिक्षकों को प्रशिक्षित नही किया गया। काम के अनुरूप न सम्मान न वेतन दिया गया। सरकार ने अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए शिक्षक दूरी बना रही समाज को और हवा दिया गया। शिक्षकों के प्रति सरकार ने खूब प्रचार प्रसार कर समाज में बाहबाही हासिल किया। शिक्षकों को खूब जलील प्रताड़ित किया जाता रहा है। समाज भी इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने लगा और अमली जामा पहनाने में सफल हो गया। शिक्षक को सुनने समझने वाला कोई नही बचा है। विभिन्न जगहों पर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए नियोजित शिक्षकों पर बहुत भरास निकाल करते हैं। चुनावी सभा के साथ साथ सदन में भी नियोजित शिक्षकों को ऐसी की तैसी करने में कोई कमी महसूस नही करते हैं। स्वाभाविक है जब मुख्यमंत्री ही शिक्षकों के प्रति दुष्प्रचार करेंगे तो समाज उससे एक दो कदम अवश्य आगे रहेगा। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा नियोजित शिक्षकों के प्रति बोली गई कुछ वाक्य:-
1. नियोजित हो नियोजित की तरह रहो
2. सड़क से उठा कर शिक्षक बना दिए
3. दिल्ली पंजाब में मजदूरी करते फिरते
4. बताए क्या सेंस है शिक्षक दिवस के दिन प्रदर्शन कर रहे हो
5. औकात में रहो फिर सड़क पे ला देंगे
6. अरे ये नियोजित वाले है
7. कहां से कहां पहुंचा दिए
8. हम ही दिए हैं हम ही देंगे
9. कैसे कैसे वकील रखें थे क्या हुआ
10. आदि आदि
 हमारी हुकूमत ही हमारे खिलाफ जहर उगल रहा हो तो क्या समाज पीछे रहेगा नही रहेगा साहब। शिक्षक और समाज को एक दूसरे के आमने सामने खड़ा करने वाला कोई और नही हमारे सुशासन बाबू ही हैं। शिक्षक के प्रति नफरत की आग बुझाने वाला कोई नही बढ़ाने वाले की कोई कमी नही है। समाज के लोगों द्वारा शिक्षकों से दूरी बनने के कुछ कारण:-
1. पढ़े लिखे परिवार के लोगों को नियोजित भी नही बन पाना
2. शिक्षा पर विशेष समुदाय के आधिपत्य का समाप्त हो जाना
3. पहले अधिकांश शिक्षक एक विशेष समुदाय से ही बनते थे
4. गरीब मजदूर के बच्चे को विद्यालय आने से बालमजूदर की कमी
5. पेट भरने के लिए बच्चे मालिक के द्वार नही विद्यालय के द्वार की ओर अग्रसर
6. अन्य आदि कारण
 शिक्षक और समाज एक दूसरे का पूरक हैं दोनों को एक दूसरे के प्रति समर्पित होने से समाज का कल्याण होगा। 

गुरुवार, 11 जून 2020

मैं बिहार हूं।

बिहार के प्रतिभा का ह्रास:-
प्राचीन काल से बिहार प्रतिभा का मोहताज नही रहा है। बिहार के गोद में प्रतिभा हमेशा से फलता फूलता रहा है जिसका उदाहरण भरा पड़ा है बुद्ध से लेकर राजेन्द्र बाबू और राजेंद्र बाबू से लेकर वर्तमान तक बिहार की धरती ने प्रतिभा को खूब सींचा संवारा है। बिहार की भूमि ने अपनी काबिलियत सभी क्षेत्रों में पड़चम लहराया है।
          वक्त के साथ परिवर्तन सृष्टि का श्रृंगार है। प्राचीन विरासत को सहेज कर रखते हुए वर्तमान परिदृश्य में प्रवेश करने को आतुर बड़ी ही भयावह स्थिति है। जिसका सबसे उपयुक्त उदाहरण वशिष्ठ नारायण है। इन्होंने नासा के वैज्ञानिकों की चुनौती स्वीकार करते हुए पूरी दुनिया में बिहार की प्रतिभा का लोहा मनवाया। देश सेवा से ओत प्रोत अपनी मिट्टी पर आ गए। यहां उनकी प्रतिभा को निखारने और प्रदर्शित करने के लिए उपयुक्त संस्थान के अभाव के कारण दिमागी संतुलन बिगरने लगा। सही ईलाज और देखभाल नही होने के कारण भटक गए। सरकार द्वारा भी समय पर आवश्यक कदम नही उठाया गया। अंत बहुत दुखद हुआ बिहार की प्रतिभा के साथ साथ वशिष्ठ बाबू का भी अंत हो गया।
            आज भी गुमनाम प्रतिभा बिहार के गलियों सड़कों पर भटक रही है। बेरोजगारी के दंश ने प्रतिभा को निखारना ही बंद कर दिया। विभिन्न सरकार की अदूरदर्शी व्यवस्था ने बिहार की प्रतिभा को रोजी रोटी जीवकोपार्जन की मजबूरी ने ह्रास कर रखा है। सही मार्गदर्शन नही होने के कारण बिहार की प्रतिभा गलत दिशा में आगे बढ़ रही है। प्रतिभा के चयन का समुचित व्यवस्था नही होने और उसको संसाधन के अभाव ने सोचने की दिशा अवरुद्ध कर रखा है।
              आवश्यकता है इन प्रतिभा की खोज की जाय इनको आवश्यक संसाधन मुहैया कराई जाए। हमारे बिहार में एक से बढ़कर एक ज़ोगार का इस्तेमाल किया जाता है। क्या इन होगा जोगार टेक्नोलॉजी को मॉडिफिकेशन और इसमें अन्य सुधार कर वैज्ञानिक आधार पर सुधार नही किया जा सकता है। लोग कहेंगे क्या बिहार जोगार से आगे बढ़ेगा बिल्कुल नही बढ़ेगा। सोचिए बिना टेक्नोलॉजी के ज्ञान का अगर कोई बहुत अच्छा नही कुछ अच्छा ही कर लेता है। उसे निखारा संवारा जाय। उसकी सोच को विकसित करने के लिए ट्रेनिंग दी जाय। उसे एक अवसर प्रदान किया जाय तब कोई कठिन नही है।
                 बिहार में पढ़े लिखे की फ़ौज तैयार हो गई है। इन पढ़े लिखे में सभी घुस चोरी से सफलता हासिल नही किय है कुछ को छोड़ दिया जाए। सभी क्षेत्र में कुछ लूप लाइन का इस्तेमाल कर आगे बढ़ जाते है इसका उदाहरण नही बनानी है। बिहार सरकार की किसी भी नौकरी के लिए विज्ञप्ति समय पर पूरी नही होती है। सरकारी नौकरी की विज्ञप्ति आवश्यकता से बहुत कम निकाली जाती है। भूले भटके विज्ञप्ति जारी भी की जाती है तो अंतिम रूप से नियुक्त होने में कम से कम 5 साल लग ही जाता है इस बीच कई बार प्रतियोगिता परीक्षा रद्द की जाती है। परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए हाई कोर्ट और सड़कों पर प्रदर्शन की जाती है। आरोप प्रत्यारोप लगाए जाते हैं।
प्रतिभा हराश के मुख्य कारण:-
1. उचित मार्गदर्शन का अभाव
2. सुविधाएं की कमी
3. सिस्टम का पेचीदा होना
4. इन्फ्रास्ट्रकचर की कमी
5. ससमय सरकारी नौकरियों हेतु विज्ञापन नही आना
6. विज्ञापन के आलोक में तय सीमा के अंदर अंतिम कार्यवाही की कमी
7. दृढ़ इच्छा शक्ति की कमी
8. कामचलाउ नीति को अमल किया जाना
9. लेट लतीफी नीति
10. जातिवाद परिवारवाद सिस्टम पर हावी होना
11. भ्रष्टाचार का बोलबाला
12. ऑफिसर साही स्थिति
13. किसी भी प्रकार का भेदभाव
14. निष्पक्षता का अभाव
15. अवसर की कमी
16. विदेश नीति (घर की मुर्गी दाल बराबर)
17. हुकूमत की अदूरदर्शिता
18. प्रोत्साहन की कमी
19. शॉर्ट कॉट अपनाने की नीति
20. अन्य
समाधान के साधन:-
उपर्युक्त कमियों को दूर कर बिहार के प्रतिभा को बचाया जा सकता है। लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना उत्पन कर अपने देशी प्रतिभा को सम्मान प्रतिष्ठा अवसर प्रदान करके समाधान किया जा सकता है। पूंजी की आवश्यकता अधिक होती है जिसे सरकार द्वारा निष्पक्ष भाव से उपलब्ध करा कर प्रतिभा को निखारा संवारा जा सकता है। प्रतिभा को बचाने के लिए कानूनी चक्कर को कम किया जानी चाहिए। किसी भी तरह की छोटी मोटी भूलचुक को सुधार की सुविधा दी जानी चाहिए। बिहार में आज भी प्रतिभा किसी के मोहताज नही है लेकिन इसे आवश्यक दिशा निर्देश सुविधाएं उपलब्ध करवाया जाए।
बिहार पुनः बुद्ध चाणक्य आर्यभट्ट वशिष्ठ नारायण राजेंद्र प्रसाद। रामधारी सिंह दिनकर फणीश्वर नाथ रेणु भिखारी ठाकुर विद्यापति देवकीनन्दन खत्री और न जाने कितने अनगिनत विभूति उत्पन किया है और उत्पन करते रहेगा।



बुधवार, 10 जून 2020

मैं बिहार हूं

नियोजित शिक्षकों की दशा एवं दिशा
मैं बिहार हूं। मैं अतीत में शिक्षा का केंद्र था मेरे प्रागण में पूरी दुनिया के बौद्ध भिक्षु शिक्षा ग्रहण करने के लिए पधारते थे। मेरी शिक्षा इतनी सुदृढ़ थी कि प्रवेश के लिए द्वारपाल से शास्त्रार्थ कर विजय पाने पर ही प्रवेश मिलता था यह हमारी ज्ञान की धमक थी कि द्वार पाल कितनी काबिलियत रखते थे। वक्त बदलते गए मेरी (बिहार) की शिक्षा केन्द्र को ध्वस्त किया जाता रहा मैं रोता तरपता चिल्लाता रहा। मेरी एक न सुनी गई हमारी सभ्यता संस्कृति को आक्रमणकारियों द्वारा निर्दयता से रौंद दिया गया। मेरा (बिहार) अतीत वक्त के साथ धूमिल होते गया। शिक्षा का स्तर दिन प्रतिदिन गिरती गई। मैं अपनी स्वर्णिम इतिहास से कलंकित इतिहास की ओर अग्रसर हो गया। शिक्षा स्वास्थ्य का स्तर गिरता गया अन्य बढ़ती गई जैसे अपराध भ्रष्टाचार लूट खसोट हत्या में विर्धी होती रही। पिछले अंक में नियोजित शिक्षकों की दीनता वर्ष 2005 पर यथा संभव प्रकाश डाला जा चुका है। अब इससे आगे बढ़ते हैं।
           वर्ष 2006से2012 तक का सफर
हमारी (बिहार) सत्ता की गलियारों में 2005 में परिवर्तन की आहट सुनाई दिया। इसी से उम्मीद और विश्वाश काफी बढ़ गया कि अब शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन होगा और हुआ भी। शिक्षा मित्र अब पंचायत शिक्षक और प्रखंड शिक्षक में तब्दील कर दिया गया। इनको मुखिया से मुक्ति मिल गई ये अब 11 माह नही बल्कि उम्र 60 तक के हो गए इनकी नियुक्ति तिथि भी बदल कर सभी के लिए एक जुलाई 2006 कर दी गई। अब इन्हें कुछ कुछ अधिकार प्राप्त होने लगे इनकी उपस्थित नियमित शिक्षकों के साथ दर्ज किया जाने लगा। कई जगह विशेष परिस्थिति में विद्यालय के संचालन का प्रभार भी सौंपा जाने लगा। विद्यालय में बच्चो की उपस्थिति बढ़ाने के लिए गेहूं की जगह बना बनाया अल्पाहार की व्यवस्था प्रारम्भ हुई। रसोया को भी रखा जाने लगा। रसोईया पर कहीं कहीं जात पात के नाम पर विरोध भी होना शुरू हो गया लेकिन ये सब मामला ज्यादा प्रभावी नही हुआ। बच्चे मज्जे से प्रतिदिन भोज का आंनद लेने लगे सभी दिन अलग अलग मेनू से भोजन बनता और बच्चे खाते पढ़ते खेलते कूदते विद्यालय को हसता खेलता वातावरण में तब्दील कर दिए। इस पर ज्यादा वक्त नही लूंगा क्योंकि इसे अलग से लिखना ज्यादा उचित प्रतीत होता है।
                वर्ष 2006 में नियोजित शिक्षकों की बहाली के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए फिर बड़े पैमाने पर विभिन्न चरणों में विद्यालय को शिक्षक दी गई। इसी बीच सीता माता की तरह नियोजित शिक्षकों के विरोध में आवाज उठने लगा। नियोजित शिक्षकों की योग्यता पर प्रश्न चिन्ह लगने लगा और यह खूब जोड़ पकड़ लिया। मीडिया वाले को बैठे बैठाए मुद्दा मिल गया खूब ऑडियो वीडियो इन्टरव्यू को प्रचार प्रसार किया गया। चलिए हाथ की पांचों अंगुली बराबर नही होती ठीक उसी प्रकार सभी नियोजित शिक्षक सामने वाले के अनुसार योग्य साबित नही हो रहे थे। मीडिया वाले भी चतुर चालाक थे। कमजोर शिक्षक को ही टारगेट किया करते और दुस्प्रचार शुरू कर दिया। इसी बीच नियोजित शिक्षक विभिन्न मांगो को लेकर प्रखंड से राजधानी तक प्रदर्शन करने लगें तो हमारी हुकूमत भी इनकी योग्यता पर प्रश्न चिन्ह लगा मांगो को ठुकरा दियायहां तक कि मुख्यमंत्री ने भी बार बार इन्हें जलील किया करते थे।जहां मौका मिला वही नियोजित शिक्षकों के खिलाफ जम कर बरस जाया करते थे ये सिलसिला आज तक जारी है। भाषा और कटु होते गया। लेकिन हुकूमत ने तय किया कि नियोजित शिक्षकों को अग्नि परीक्षा से गुजरना होगा। कुछ विरोध के साथ ये अग्नि परीक्षा अधिकांश एक दो को छोड़कर सभी पास हो गए। सत्ता के गलियारों ने नियोजित शिक्षकों को कुछ और सुविधाएं प्रदान की जैसे आकस्मिक अवकाश विशेष अवकाश मातृत्व अवकाश चिकत्सा अवकाश दी गई। नियोजित शिक्षकों के जान में कुछ जान आया। नियोजित शिक्षकों के पास फटलहा
 जाल था तो उस में जो आता सहर्ष स्वीकार करते जा रहा था। ईमानदारी से हृदय पर हाथ रख कर कोई बोलेगा तो यह सत्य स्वीकार करेगा कि नियोजित शिक्षकों ने अपनी काबिलियत से बढ़ कर बच्चो को पढ़ाया है। इसमें कोई शक नही होनी चाहिए। अगर किसी की मानसिकता ही सोचने समझने लायक न हो तो वो राम सीता किसी में भी अवगुण निकाल सकता है। यहां तो लाखों शिक्षक है। आरोप प्रत्यारोप सदियों से चली आई है इसे कोई भी समाप्त नही कर सकता है
            2012 तक कई चरणों में विद्यालय को शिक्षकों से भरा गया लेकिन इतनी आबादी में कमी रह ही जाती है। बहुत सारे नवसृजित विद्यालय का निर्माण किया गया। विद्यालय में वर्ग कक्ष का निर्माण किया गया। बहुत विद्यालय को उत्क्रमित किया गया। प्राइमरी से मध्य विद्यायल बनाए गए। मध्य से माध्यमिक और माध्यमिक से उच्च माध्यमिक बनाए गए।10+2 की पढ़ाई का पहला संकल्प था कि विद्यालय में हो। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के खासकर छात्रा को लाभ पहुंचा। अब इंटर की पढ़ाई गांव में होने लगा। दुःख की बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इंटर की पढ़ाई प्रारम्भ की गई परन्तु भवन का अभाव आज तक बना हुआ है। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक में भवनों की रोना आज तक रोया जाता है। उपलब्ध नही करवाया गया।10+2 विद्यालय में विज्ञान संकाय के शिक्षकों की समस्या बरकरार है।
                     शेष अगले अंक के साथ मैं राकेश कुमार
                     आपकी सेवा में आऊंगा 
                      धन्यवाद्।

सोमवार, 8 जून 2020

नियोजित शिक्षकों की दशा एवं दिशा

                         मैं बिहार हूं
  • मेरी हुकूमत ने नियोजन प्रारूप मेरी जमी पर वर्ष 2003 से अवतरित किया। मुझे (बिहार) भी लगा चलो तिनके को सहारा मिल गया। मेरी बहुत से विद्यालय शिक्षकों के अभाव में मरणासन्न अवस्था में पहुंच गई थी, जिसे प्राण देने के लिए नियोजित आ चुके थे लेकिन इनकी दीनता पर बड़ी ही दया आती थी। हुकूमत ने इन्हे कहीं का नहीं छोड़ा न घर का न घाट का। इन्हें साल के 12 महीने में 11 माह का मजदूरी 1500 प्रतिमाह मानदेय के रूप में दिया जाता था। एक माह की मजदूरी ग्रीष्मा अवकाश के नाम पर नही दिया जाता था और एक जबरदस्त शर्त थी प्रतिवर्ष पंचायत से रिनुअल कराना पड़ता था। ये सब लीला 2005 तक चली। उसके बाद सत्ता के गलियारों में परिवर्तन हुआ और क्रमबद्ध तरीके से कुछ कुछ सुधार होते गया।
            वर्ष 2003 से 2005 तक का दर्द
उस वक्त इनका नाम रखा गया शिक्षा मित्र। नाम से ही दर्द महसूस हो जाता है अगर आप थोड़ा भी भावुक इंसान हो। शिक्षा मित्र को कुछ लोग मुखिया मित्र व अन्य नाम से भी पुकारा जाता था। इनके विद्यालय जाने से शिक्षक विहीन चल रहे विद्यालय को शिक्षा मित्र के रूप में शिक्षक मिला। विद्यालय में चहल पहल प्रारम्भ हो गई। समाज में संदेश पहुंच गया और बच्चे की लड़खड़ाती कदम विद्यालय के चौखट पर आने लगें। विद्यालय प्रांग बच्चो की आवाज से गूंज उठा। हमारी हुकूमत ने बच्चो को विद्यालय की ओर आकर्षित करने के लिए अनाज के रूप में गेहूं दिया करती थी। इस लोभ से भी गरीब मजदूर अपने बच्चो को विद्यालय की रुख अख्तियार करवाया। ये मेरे (बिहार) लिए कुछ खुशी की बात थी। पूरी खुशी इसलिए नही की अभी भी क्षमता से बहुत कम शिक्षक का नियोजन हुआ था।
              गरीब मजदूर असहाय के बच्चो के लिए नियोजित शिक्षक मसीहा बन गए क्योंकि इससे पहले शिक्षक समाज के कुछ गिने चुने वर्ग से बनते थे और जातिवाद व अन्य कारण से समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों के बच्चे विद्यालय पहुंच नही रहे थे या किसी तरह पहुंच भी जाते तो बहुत ही संघर्ष करते हुए साक्षर बन पाते थे। बच्चे को भी तरह तरह से शोषण प्रताड़ना सहना पड़ता था। नियोजित शिक्षकों को विद्यालय में आने से इस युग की लगभग समाप्ति हो गई क्योंकि नियोजन में सभी वर्ग से शिक्षक बने और पूर्व की धारणा को बहुत हद तक दूर करने में सफलता प्राप्त कर ली गई।
               शिक्षा मित्र को भी विभिन्न स्तर पर संघर्ष करना पड़ा रह था। विद्यालय में पहले से नियुक्त नियमित शिक्षक की मानसिकता को बदला नही जा सकता था समझौता किया जा सकता था। शिक्षा मित्र के आते ही नियमित शिक्षक हाकिम बन बैठे। पढ़ाने के साथ साथ विभाग द्वारा मांगी जाने वाले रिपोर्ट में भी धीरे धीरे हाथ बटाना शुरू किया। प्रारम्भ में नियमित शिक्षक इनको अपने इर्द गिर्द सटने नही दे रहे थे। नियोजित शिक्षक विभिन्न स्तर पर संघर्ष कर रही थी अपनी नियोजन स्थाई कराने के लिए हुकूमत से पंगा ले रहे थे। गरीब मजदूर के बच्चे को शिक्षित करने के लिए समाज के कुछ लोग से भी दंगल चल रहा था और विद्यालय में एक छत्र राज जमाए नियमित शिक्षक से भी मनमुटाव के साथ जूझना पड़ रहा था।
                 जैसे पांचों अंगुली बराबर नही होती ठीक उसी प्रकार सभी शिक्षा मित्र में काबिलियत भी नही थी यह पूर्ण सच्चाई है लेकिन सभी नही कुछ के कारण समाज में नियोजित की बदनामी शुरू हो गई जो आज तक है और लगता है जब तक श्रृष्टि रहेगी ये बदनामी का दाग नही हटने वाला है। ज्यादा बदनाम वैसे लोग करते थे जिनके परिवार या रिश्तेदार में किसी कारण से नियोजन नही हो पाया। मुझे (बिहार) यह आज तक समझ नहीं आया कि अन्य विभाग में भी बहुत से लोग अयोग्य है। समाज के लोग भी अपने कर्तव्य का पालन नही करते हैं देश के खिलाफ बोलते हैं देश के विकाश में मदद नही करते। देश की सम्पदा को क्षति पहुंचाते अन्य तरह से देश की विकाश के बाधा उत्पन करते हैं तो आप भी तो अयोग्य हुए। लेकिन देश के प्रति अपनी अयोग्यता पर आज तक कोई भी हाय तौबा नही मचाया लेकिन हुकूमत की अदूरदर्शिता और गलत सिस्टम के कारण कुछ अयोग्य नियोजित हो गए तो त्राहिमाम मच गया। यह विचार किया जाना चाहिए जो सिस्टम की लूप लाइन का इस्तेमाल कर आ गए तो लूप लाइन बनाने वाले पर शिकंजा कसा जाए। कुछ सही तरीके से लेकिन कार्य करने में असक्षम है उन्हें प्रशिक्षण दे सक्षम बनाया जा सकता है।
                    शेष अंक के साथ मै राकेश कुमार
                    +2 शिक्षक उपस्थित हूंगा
                    धन्यवाद्।

बिहार के नियोजित शिक्षकों की दशा एवं दिशा

मैं बिहार हूं। मेरी इच्छा के अनुरूप शिक्षकों की बहाली के लिए BTET STET परीक्षा आयोजित की गई। दुनिया में खलबली मच गई कि मेरी (बिहार) जमी पर सबसे ज्यादा अभ्यर्थी का परीक्षा ली गई। बहुत दुख उस समय हुआ जब इसका परिणाम निकाला गया। उम्मीद के विपरित BTET में लगभग कुल मिलाकर 6/रिज़ल्ट आया और STET में 25/के आस पास अभ्यर्थियों ने बाजी मारी थी। पूरे समाज में सफल अभ्यर्थी का गुणगान होने लगा कुछ आरोप प्रत्यारोप भी लगाए जाने लगा। प्रश्न पत्र लीक होने का कुछ केंद्र की परीक्षा रद्द भी की गई। उसके बाद का मंजर बहुत ही भयावह है। शिक्षक बनने के लिए लोगों ने डाक टिकट हजारों की संख्या में एकत्रित कर लिए। हजारों की संख्या में अपने अपने सभी सर्टिफिकेट का छायाप्रति कराने में मसगुल हो गए। भैया क्या बताऊं फोटोकॉपी की दुकान में भी लाइन लग कर अपनी बारी का इन्तजार करना पड़ता था खैर यहां तो किसी तरह काम चल गया। असली भीड़ तो डाक टिकट के लिए डाक घर में था लोग सुबह उठ पंक्ति में लग जाते थे। ऐसा लगता था नियोजित शिक्षक बनने के लिए यह सब फिजिकल फिटनेस और ट्रेनी लेनी पड़ रही है। डाक टिकट का जोगाड़ हो जाने वाला अपने आप को वैतरणी पार कर लेना समझता था।
  आवेदन पत्र जमा करने का संघर्ष
हमारी हुकूमत ने हमारे बच्चो को शिक्षा देने के लिए शिक्षकों को इतने टुकड़े में विखंडित कर दिया कि यह समझ से परे हो गया कौन शिक्षक किसको और क्या शिक्षा देंगे। आवेदन पत्र भी इसी तरह आमंत्रित किया गया पंचायत शिक्षक (1 से 5 वर्ग) के लिए पंचायत कार्यालय जिनकी पोस्टिंग होनी थी प्राइमरी स्कूलों के लिए। इसी तरह प्रखंड शिक्षक के लिए दो कोटि (1से5 एवम् 6 से 8 वर्ग) जिनकी पोस्टिंग होनी थी मध्य विद्यायल में। इसी तरह जिला परिषद नगर परिषद के लिए भी व्यस्था की गई। दिलचस्प बात यह है कि अभ्यर्थी को भरोसा नही था हमारी सिस्टम पर एक ने प्राइमरी से+2 शिक्षक बनने के लिए आवेदन पत्र जमा किए। कुछ लोग टीम बना बिहार दर्शन पर निकल गए। उनकी यात्रा एक पंचायत से दूसरे इसी क्रम में आगे बढ़ती गई और जितना पंचायत प्रखंड उनके मार्ग में मिला सभी जगह आवेदन करते लिट्टी चोखा खाते आगे बढ़ते गए। ऐसा प्रतीत होता था कि पूरा बिहार शिक्षक बन कर ही दम लेंगे। जिन्हें डाक विभाग पर भरोसा था वे इनका भी वैसाखी की तरह सहारा लिए। इस तरह आवेदन की प्रक्रिया का सुखद अंत हो गया।
अब अभ्यर्थी का काम समाप्त हो गया कुछ दिनों के लिए मेघा सूची बनाने में अभ्यर्थी की मदद न ली गई। इसके बाद काउंसिलिंग किया गया जिसमें मुखिया जी ज्यादा सेटिंग गेटिंग किए और अभ्यर्थी को चप्पल घीसवा दिए अंत में कुछ जगह वास्तविकता और अधिकांश जगह जैनुन अभ्यर्थी से भी डिल किया गया जिसकी राशि थी न्यूनतम 1 लाख इससे आगे पीछे अभ्यर्थी अपनी पहुंच पैरवी से करवा सकता था । इसी तरह प्रखंड स्तरीय भी व्यवस्था थी आप अपने कुबे जैनुल होते हुए भी करवा सकते थे। जिला स्तर में सेटिंग गेटिंग कम था लेकिन वहां भी दलाल की भरमार थी जिसमे बहुत कम लोग शिकार हुए। प्रतीत होता है कि प्रखंड और पंचायत में ज्यादा लूट खसोट किया गया जिला में बहुत कम हाथ लगा।
      मुझे (बिहार) खुशियों का ठिकाना नही रहा। मुझे (बिहार) लगने लगा ये नियोजित शिक्षक भले ही कुछ सही और ग़लत तरीके और अन्य माध्यम से आ गए लेकिन बच्चो को कुछ न कुछ शिक्षा देंगे। विद्यालय में शिक्षकों को देखे जाने लगा। बच्चे भी विद्यालय की ओर अपनी डगमगाती कदम बढ़ाने लगे।
                  शेष अगले अंक में मैं राकेश कुमार
                 पुनः मिलूंगा

रविवार, 7 जून 2020

बिहार के नियोजित शिक्षकों की दशा और दिशा

मैं बिहार का गौरव कालीन इतिहास का चित्रण करते हुए वर्तमान परिदृश्य पर आऊंगा। प्राचीन काल में बिहार की शिक्षा और संस्कृति गौरवशाली रही है। मेरे प्रांगण में नालंदा विश्वविद्यालय, विक्रमशिला विश्वविद्यालय जैसे विश्व धरोहर पला बढ़ा हंसता खेलता पल्लवित पुष्पित होते हुए दुनिया को अंधकार से प्रकाश की ओर ले गया। मेरी(बिहार) मिट्टी ने बहुत विभूतियों को सींचा संवारा है। मेरी ही वतन पर बुद्ध ने अवतरित हुए मेरी ही वतन में महावीर को ज्ञान दिए मेरी ही वतन के चाणक्य को कर्म स्थल प्रदान किए। मेरी विरासत शिक्षा में सबसे उत्तम थी। पूरी दुनिया में बुद्ध का प्रकाश महावीर का तेज चाणक्य की नीति फैली हुई है। ये तो मेरा (बिहार) भूत था ।
           आईए अब वर्तमान में चलते हैं अपनी विरासत को समेटते हुए हकीकत की दुनिया में लौट आते हैं। अपनी गुरुकुल की परंपरा को भूल या यादों में समेटे आजादी के बाद की दुनिया में प्रवेश करते हैं। वर्षो से गुलामी की जंजीरों में तोड़ आजादी की हवा मिलते ही संघर्ष करते गिरते पड़ते उठते संभलते आगे बढ़ते हुए 2003 में प्रवेश करते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा से रिसर्च ही होते आया है कभी रात्रि पाठशाला तो कभी चरवाहा विद्यालय बनते बिगड़ते हुए एक क्रांति के रूप में लंच हुआ सर्व शिक्षा अभियान देश में पहले आया मेरे (बिहार) वतन पर इसके तहत 2003 में शिक्षकों को शिक्षक नहीं शिक्षा मित्र बना अमली जामा पहना दिया गया। शिक्षा मित्र को निरीह प्राणी में शामिल किया गया इनकी बहली साल के 12 महीनों में से 11 महीनों के लिए किया गया। मैं (बिहार) इनकी वेतन की चर्चा नही करना चाहता हूं क्योंकि इन्हें दैनिक मजदूर से भी कम पगार दिया जाता था। ये निरीह प्राणी (शिक्षा मित्र) अपनी योग्यता और पगार से ज्यादा मेहनत करते थे इसमें कोई शक नही है। हा कुछ लोग आज तक इनका मजाक उड़ाते हुए कहते हैं मुखिया मित्र है इनकी योग्यता पर प्रश्न चिन्ह लगाते हैं जो बिल्कुल गलत है। शिक्षा मित्र गलत नही है गलत है हमारी सिस्टम। हमारी सिस्टम ही ऐसी थी कि कोई भी आरोप लगा सकता था तो आगे बढ़ते हैं आरोप प्रत्यारोप लगते ही रहते हैं । शिक्षा मित्र 3 वर्षो तक मुखिया जी के रहमो करम पर 11-11 माह कर आगे बढ़ते हुए 2005 तक टिके रहे। वर्ष 2004 में सत्ता के गलियारों में परिवर्तन हुआ ।2005 में शिक्षा मित्र को खंडित खंडित कर दिया गया उम्र 60 तो कर दी गई लेकिन ये टूट गए पंचायत शिक्षक, प्रखंड शिक्षा, नगर पंचायत शिक्षक, आदि आदि में विखंडित हो गए। इसके बाद इतने टुकड़े हो गए की इनकी नाम याद करने के लिए स्मरण शक्ति का प्रयोग करना पड़ता है। अच्छे अच्छे को यह पता नही की कितने प्रकार के नियोजित शिक्षक है मेरे जमीन पर यहां तक कि मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री की जीव भी लड़खड़ा जायेगा सभी का नाम लेने में।
         2005 से 2012 तक सीरीज में बहाली होती रही लेकिन सभी नियोजित पंचायती राज अधिनियम के तहत बीच बीच में इनकी योग्यता पर प्रश्न चिन्ह लगने से इन्हें पात्रता परीक्षा जैसी अग्नि से गुजरना पड़ा लेकिन आलोचक यहां भी चुप नही बैठे वो आलोचना करते रहे कि सरल सवाल पूछ कर सभी को दक्ष बना दिया गया है। मेरे (बिहार) अंदर इन्हीं के बलबूते बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हुए अच्छी उपलब्धि हासिल की। बच्चे विद्यालय आने लगे। हमारी इंफ्रास्ट्रक्चर की क्षमता से अधिक बच्चे मेरे (विद्यालय) में खेलने लगे।
         2012 में फिर बदलाव आया नियोजन हेतु शिक्षक पात्रता परीक्षा इसमें भी चार कोटि थी पहली 1 से 5 वर्ग, दूसरी 6 से 8 वर्ग, तीसरी 9 से 10 वर्ग और चौथी 11 से 12 वर्ग क्रमशः नाम रखा गया पहली दो के लिए BTET और आखिरी दो लिए STET बड़ी पैमाने पर आवेदन पत्र प्राप्त हुए परीक्षा ली गई तो पूरी दुनिया में शोर मच गया कि इससे पहले इतनी बड़ी परीक्षा कभी नही आयोजित की गई। नाम भी क्यों न हो करीब 28 लाख अभ्यर्थी जो शामिल हुए थे।
             शेष अगले अंक में मैं राकेश कुमार+2 शिक्षक उपस्थित हूंगा तब तक के लिए धन्यवाद


शिक्षा के गिरते स्तर जिम्मेदार कौन Who is responsible for the falling level of education

नमस्कार दोस्तों आज हम यह बात करने का प्रयास कर रहे हैं कि शिक्षा में हमारा समाज इतना आगे बढ़ रहा है या कितना पीछे जा रहा है। यह ...